Headlines

वैश्विक भुखमरी रिपोर्ट(HGI) में भारत की स्थिति में सुधार, 122 देशों में 100वाँ स्थान; चाइल्ड स्टंटिंग 30% तक पहुँची

बदलते भारत की तस्वीर, जहाँ भुखमरी दर-24.1%; अल्पपोषण 9.8% रही। (फोटो क्रेडिट: अतुल तिवारी)
Spread the love

वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2026 का थीम— “No Security without food security” खाद्य सुरक्षा के बिना कोई सुरक्षा नहीं।

जिसका तात्पर्य है, जब तक आम जनमानस तक पोषण युक्त भोजन नहीं पहुँचाया जा सकता, तब तक इस मानवजाति का कोई सुरक्षा संभव नहीं है। पोषण युक्त भोजन होगा तो शारीरिक क्षमता एवं स्वास्थ्य बनी रहेगी।

वैश्विक भुखमरी सूचकांक मुख्य रूप से दो गैर-सरकारी संगठन साथ मिलकर प्रकाशित करती हैं। ये दोनों संस्थाएँ कंसर्न वर्ल्ड वाइड (CWW)(आयरलैंड) और वेल्थ हंगर हिल्फ (WHH) हैं, तथा आयरिश संगठन : इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल लॉ ऑफ पीस एंड आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट (IFHV) और स्विस संगठन हेल्पेटास (Helvetas) सहयोगी संस्थानों में है। पहले इस रिपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) के सहयोग से भी प्रकाशित किया जाता था।

वैश्विक भूख में लगातार तीसरे वर्ष गिरावट दर्ज की गई, जिसमें कुपोषण 8.6% (2022) से घटकर 7.8% (2025) तक पहुँच गई। वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2026 के अनुसार लगभग 64.5 Cr. लोग दुनिया में कुपोषण के शिकार हैं। रिपोर्ट का अनुमान है 2030 तक कुल कुपोषित आबादी का 56% हिस्सा अफ्रीका महाद्वीप में बसने वाला है।

भारत की स्थिति : एक नजर में

दुनिया में लगभग 2.69 अरब लोग (32.7%) अपने दैनिक पौष्टिक आहार पर खर्च नहीं कर पाते हैं। इसका कारण है महँगाई, संसाधनों की कमी, फलों एवं सब्जियों की बढ़ती कीमतें। दक्षिण एशियाई और अफ्रीकी देशों में स्वस्थ आहार युक्त भोजन की लागत में असमान वृद्धि हो रही है।

वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2026 में भारत की स्थिति 122 देशों में 100वें पायदान पर रहा जिसका GHI Score 24.1 है जो गंभीर श्रेणी को दर्शाता है। वही पड़ोसी देश पाकिस्तान की स्थिति 106वें स्थान पर है।

भारत सरकार भुखमरी मिटाने के लिए सतत प्रयास कर रही है और विश्व का सबसे बड़ा खाद्य सुरक्षा जाल तैयार कर रही है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 (NFSA 2013) एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के माध्यम से लगभग 80 करोड़ लोगों को राशन वितरित करने का काम कर रही है जिससे नागरिकों को भुखमरी का न शिकार होना पड़े।

  • 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बौनापन 35.5% से घटकर 29.3% हो गया जो एक अच्छी खबर है।
  • स्तनपान के साथ पूरक आहार प्राप्त करने वाले 6-8 महीने की आयु के बच्चों का अनुपात 45.9% से बढ़कर 59.5% हो गया है जो सुधार का संकेत है।
  • 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु दर घटकर 2.7% पर आ गई है।
  • भारत की 9.8% आबादी को पर्याप्त कैलोरी (भोजन) नहीं मिल पा रही है।
  • भारत में 19.0% बच्चे चाइल्ड वेस्टिंग का शिकार हैं, जो दुनिया के सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है।
  • 5 साल से कम उम्र के 29.3% बच्चे चाइल्ड स्टंटिंग के शिकार हैं।

भारत सरकार भुखमरी से लड़ने के लिए नए-2 सुधारों को अपना रही है जैसे एक देश एक राशन कार्ड (ONOC), डिजिटलीकरण और राशन कार्ड को सीधे आधार कार्ड से जोड़ना।

सरकार भुखमरी से निपटने के लिए पीएम पोषण के तहत बाल वाटिका से कक्षा 8वीं तक स्कूलों में गर्म पका हुआ संतुलित आहार उपलब्ध करा रही है।

भविष्य की चिंता

गलत संकेतक: भारत सरकार का कहना है कि इसके चार में से तीन संकेतक (स्टंटिंग, वेस्टिंग और बाल मृत्यु दर) केवल बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े हैं. इन्हें पूरी आबादी की “भूख” का पैमाना नहीं माना जा सकता.

जमीनी सुधारों की अनदेखी:भारत सरकार के अनुसार यह सूचकांक देश में चल रही विश्व की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजनाओं की अनदेखी करता है।

संयुक्त राष्ट्र की State of Food Security & Nutrition in the World 2026 रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 64.5 करोड़ लोग (वैश्विक आबादी का 7.8%) भूख और अल्पपोषण का शिकार हैं।

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा दुनिया में चलाए गए 17 सतत विकास लक्ष्य में शून्य भूख (Zero Hunger), खाद्य सुरक्षा एवं बेहतर पोषण को दूसरे पायदान पर रखा है। इसका आशय है दुनिया में भुखमरी का संकट एक बहुत बड़ा और संवेदनशील मुद्दा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *